जल्दी ही खत्म होगी फरीदाबाद वासियों की पानी की दिक्कत, यहां जानें कैसे

फरीदाबाद के जो लोग काफी दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, उनके लिए ये यह खबर बड़े ही काम है। क्योंकि अब बहुत जल्द उन्हें पानी की किल्लत से छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) सेक्टर-25 में अंडरग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण करने जा रहा हैं। इसके लिए FMDA ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

बता दें कि इस अंडरग्राउंड वाटर टैंक के लिए मिर्जापुर रेनीवेल से बूस्टर तक नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पूरे कार्य पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अंडरग्राउंड वाटर टैंक के निर्माण के बाद से शहर वासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। इसी के साथ बता दें कि फिलहाल सेक्टर-25 में जो अंडरग्राउंड वाटर टैंक है वह लगभग 40 साल पुराना है, इसकी पाइप लाइन कई जगहों से टूटी हुई है। जिस वजह से इस टैंक का पानी दूषित हो जाता है।

काफ़ी दिनों से चल रही पानी की किल्लत को लेकर यहां के लोगों ने बताया कि उन्हें पानी का टैंकर मगा कर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ती हैं। पहले जो टैंकर 900 रुपए का आता था वह अब 1200 रुपये का आता है, जिस वजह से उनका काफ़ी ख़र्चा होता है ‌।

इस नए बूस्टर के निर्माण पर FMDA की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि, “वह सेक्टर-25 के बूस्टर को ताेड़कर नए सिरे से बनाएंगे। इसकी मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। टेंडर होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।”

जानकारी के लिए बता दें कि इस जलघर से सेक्टर-24, 25, 55, 58 राजीव काॅलोनी, संजय काॅलोनी, ऑटोपिन झुग्गी, प्रतापगढ़, आजाद नगर के आसपास के क्षेत्रों मे पानी सप्लाई होता है‌।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago