फरीदाबाद वासियों को निवेश के आठ साल बाद भी नहीं मिला अपने सपनों का घर, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

इंसान अपनी पाई पाई जोड़ कर अपने सपनों का घर लेता है, ताकि वह उस मे अपने जीवन के कुछ पल सुकून से बीता सके। लेकिन फरीदाबाद की जनता के नसीब में यह भी नहीं है। क्योंकि उन्हें निवेश करने के बाद भी अपने सपनों का घर नहीं मिला है।

दरअसल साल 2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग प्रॉजेक्ट में शहर के कई लोगों ने फ्लैट लेने के लिए निवेश किया था, लेकिन 8 साल बाद भी उन्हें फ्लैट के नाम पर सिर्फ़ धोका मिला है। जब लोगों ने तंग होकर आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की तो उन्होंने जांच पड़ताल करके बिल्डर और डायरेक्टरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस बात की पूरी जानकारी देते हुए सेक्टर 25 के निवासी राम किशन ने बताया कि उन्होंने साल 2015 में त्रिशूल ड्रीम होम्स के तहत सेक्टर 84 में फ़्लैट लेने के लिए फ्लैट की 75 प्रतिशत राशि पहले ही जमा कर दी थीं। साल 2018 तक बिल्डर को फ्लैट मालिकों को सौंपने थे, लेकिन साल 2023 तक भी उन्हें फ्लैट नहीं सौपे गए हैं।

जब वह बिल्डर से अपने फ्लैट की मांग करते हैं तो वह उनसे फ्लैट की बची हुई राशि मागते हैं। बता दें कि वह अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं है जिन्हें फ्लैट नहीं मिला, बल्कि उनके जैसे 336 लोग और है जिन्हें आज तक फ्लैट नहीं मिला है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago