फरीदाबाद शहर की NIT-5 सिर्फ नाम के लिए स्मार्ट, सुविधाओ के लिए नहीं, यहां जानें कैसे

एक समय था जब फरीदाबाद के स्मार्ट इलाकों के नाम आते ही NIT सबसे पहले नंबर पर आता है। क्योंकि यहां लोगो के लिए सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थी। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है NIT सिर्फ नाम की ही स्मार्ट रह गई है, बल्कि सुविधाओं के लिए नहीं।

बता दें कि इन दिनों NIT 5 की हालत बहुत ही ज्यादा बदतर है, यहां के लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके पास मूलभूत सुविधाओं के नाम पर सिर्फ और सिर्फ समस्याएं हैं। यहां की सीवर लाइन पिछले 5 सालों से ब्लॉक है, जिस वजह से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। बिजली 7-7 घंटों के लिए गायब हो जाती है। वहीं अगर पानी की सप्लाई की बात करें तो वह भी हफ्ते में सिर्फ और सिर्फ 1 दिन आता है। जिस वजह से यहां के लोगों को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता हैं।

यह सब काफी नहीं था कि अब इस क्षेत्र में चोरी और छीना झपटी की वारदातें भी होने लगी है। इस समस्या की शिकायत यहां के लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों और बडकल की विधायक सीमा त्रिखा से भी की है, लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि NIT-5 में बैंक, कोचिंग सेंटर, बैंक्वेट हॉल, और बड़े बड़े अस्पताल हैं। यहीं कारण है कि यहां पर रोजाना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago