करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की सड़कें डूबी अंधेरे में, वाहनों को आवाजाही मे दिक्कत

सरकार स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को स्मार्ट बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। लेकिन कहीं न कहीं वह प्रयास विफल होते हुए नज़र आ रहे हैं। क्योंकि शहर की सड़कें करोड़ों रुपए खर्च करके बनाई तो जाती है, लेकिन उनकी समय पर न ही तो मरम्मत होती हैं और न ही उन सड़कों पर लाइट की उचित व्यवस्था है।

आलम यह है कि यह सड़के रात के अंधेरे में डूबी रहती हैं, इन पर सफ़र करना मानो मौत को न्यौता देना हैं। क्योंकि अंधेरे में किनारे खड़े वाहन, गढ्ढे, बेसहारा पशु, सड़क किनारे लगे पेड़ नही दिखते हैं, जिस वजह वाहन चालक उन से टकरा जाते है और दुर्घटना का शिकार हो जाते है।

जानकारी के लिए बता दें कि बड़खल की रोड़ शहर की पहली स्मॉर्ट रोड हैं, करीब एक साल पहले इसे 42 करोड़ की लागत से तैयार किया गया था। उस समय इस रोड़ पर 50 लाख रुपए की लाइट लगाई गई थी, लेकिन आज उन मे से कुछ ही लाइट काम कर रही हैं। इसी के साथ बता दें कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी ने शहर की 19 सड़कें बनाई है, उन पर दिखाने के लिए लाइट भी लगाई हैं। लेकिन उनकी मरम्मत का टेंडर अभी तक जारी नहीं किया है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago