फरीदाबाद की आम जनता की थाली से गायब हुईं हरी सब्जियां, लोग भूखे रहने पर मजबूर

पिछले दिनों की आई हुई बाढ़ और हाल ही में हुई नूह हिंसा ने फरीदाबाद की जनता को भूखा रहने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि पहले तो बाढ़ की वज़ह से सब्ज़ी के दाम बढ़े थे, लेकिन अब नूह हिंसा की वज़ह से सब्ज़ी के दाम बढ़ गए हैं। जिस वजह से हरी सब्जियां आम आदमी की थाली से गायब हो गई हैं।

बता दें कि इस समय शहर में टमाटर के दाम 160 से 200, शिमला मिर्च 200 रुपए, अदरक 320, अरबी 80, टिंडा 120, भिंडी 40, आलू 30 रूपए किलो हैं। अब ऐसे में सब्जी के आसमान छूते दामों ने आम जनता की हालत बिगाड़ रखी है। क्योंकि अब उनके सामने दुविधा आ गई है कि वह रूखी सूखी रोटी खाकर अपना पेट भरे या स्वाद का खा कर अपनी जमा पूंजी खत्म कर दे।

सब्जी के बढ़ते हुए दामों को लेकर सब्जी विक्रेता राम का कहना है कि, “सब्जी महंगी होने की वजह से लोगों ने कटौती करना शुरू कर दिया है, जिस वजह से उनका सामान खराब हो रहा है। क्योंकि पहले जो लोग एक 1 किलो सब्जी लेते थे, वह अब पाव भर सब्जी खरीद रहे हैं। पहले बाढ़ की वजह से हरी सब्जियां खेत में सड़ रही थी, अब हिंसा की वजह से सड़ रही है और जो बची हुई सब्जी खेत से मंडियों तक आती है, वह यहां तक आते-आते महंगी हो जाती है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago