फ़रीदाबाद में सीवर लाइनों की सफ़ाई के नाम पर करोड़ों रुपए फूकने के बाद भी बह रहा हैं सड़कों पर गंदा पानी

फ़रीदाबाद शहर की सड़कों पर सीवर का गंदा पानी भरा रहना एक आम बात है, ऐसे में लोगों को इस सीवर के पानी से निजात दिलाने के लिए नगर निगम हर साल करोड़ों रुपए खर्च करके सीवर लाइनों की साफ़ सफ़ाई कराता है। लेकिन अफ़सोस जनता को इस करोड़ों की सफ़ाई का एक दिन भी फ़ायदा नहीं होता है। क्योंकि सफ़ाई कराने के बाद भी सड़कों पर सीवर का गंदा पानी भरा रहता हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि एक वार्ड की सफ़ाई पर 30 से 40 लाख रुपए का खर्च आता है। शहर में फिलहाल 40 वार्ड हैं। इसी के साथ बता दें कि लाइनों की सफ़ाई सुपर शाकर मशीन और जैटिंग मशीन से की जाती हैं, इनका एक दिन का किराया 20 हज़ार और 10 हज़ार है। एक लाइन की सफ़ाई मे तीन से चार दिन का समय लगता हैं।

बता दें कि सीवर के इस गंदे पानी को लेकर संजय कालोनी, NIT, नेहरू ग्राउंड के लोग कई बार नगर निगम के खिलाफ़ प्रदर्शन भी कर चुकी हैं। लेकिन निगम पर किसी भी प्रदर्शन का कोई भी असर नहीं पड़ता हैं। अगर शहर में फिलहाल सीवर लाइन की स्थिति की बात करें तो अभी शहर के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर सीवर लाइन ही नहीं बिछाई गई हैं। और जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन हैं वह सफाई की कमी की वजह से जाम पड़ी है, जिस वजह से पानी सड़कों पर भर जाता हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago