Categories: FaridabadOthersSports

महामारी और फंड के अभाव के कारण फरीदाबाद का ये स्टेडियम बना खंडहर, किसी समय अंतराष्ट्रीय मैच होते थे आयोजित

एक समय ऐसा था जब फरीदाबाद का राजा नाहर सिंह स्टेडियम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए जाना जाता था। लेकिन आज देख रेख की कमी की वजह से यह स्टेडियम खंडहर पड़ा है। जीर्णोद्धार की घोषणा के 8 साल बाद भी इस स्टेडियम का काम पूरा नहीं हुआ है।

बता दें कि साल 2015 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 123 करोड़ की लागत से इसके जीर्णोद्धार का ऐलान किया था। मगर अफ़सोस महामारी और फंड की कमी की वजह से ऐलान के 8 साल बाद भी इसका केवल 57 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 1998 में 19 जनवरी के दिन इसी स्टेडियम में भारत VS वेस्टइंडीज का क्रिकेट मैच हुआ था। जिसके बाद 31 मार्च 2006 को भारत VS इंग्लैंड के बीच हुआ क्रिकेट मैच इस स्टेडियम में होने वाला अंतिम मैच था। इसके अलावा इस स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी, देवघर, दलीप ट्रॉफी, और भी कई अन्य अंतराष्ट्रीय मैचों के आयोजन हुए हैं।

लेकिन समय के साथ इस स्टेडियम में होने वाले मैच राजनीति का शिकार हो गया। और आज इस स्टेडियम का हाल बदहाल है। इस पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता OP कर्दम ने बताया कि, “सरकार के पास मंजूरी के लिए एस्टीमेट भेजा हुआ है। मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण कार्य दुबारा से शुरू कर दिया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago