फरीदाबाद के इन दो सरकारी स्कूलों में अभी तक शुरू नहीं हुई बुनियाद कक्षाएं, ये है इसके पीछे का कारण

शहर के सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए सरकार ने बुनियाद योजना के तहत कक्षाएं शुरू की है। इसमें नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को 2 वर्षों तक आनलाइन अध्यापकों के माध्यम से आने वाले भविष्य की तैयारी कराई जाती हैं। ऐसे में इस योजना के तहत इन कक्षाओं के लिए शहर के 206 मेधावी छात्रों का चयन किया गया है।

लेकिन बिजली और इंटरनेट की कमी के चलते शहर के दो स्कूलों में यह कक्षाएं अभी तक शुरू नहीं की गई है। बता दें कि यह कक्षाएं 7 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इन कक्षाओं को जिले के पांच सरकारी स्कूलों में दिया जाएगा। इस पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्री कृष्ण ने बताया कि,” बिजली और इंटरनेट की समस्याओं के चलते कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई है, जल्दी ही इन स्कूलों में भी कक्षाएं शुरू हो जाएगी।”

जानकारी के लिए बता दें कि यह कक्षाएं राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदपुर और राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 28 में नहीं शुरू हो पाई है। जबकि राज्यकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 55, राज्यकीय कन्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल NIT 5, राजकीय सीनियर सेकेंड्री स्कूल चंदावली में यह बुनियादी कक्षाएं शुरू हो चुकी है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago