रक्षाबंधन के अवसर पर फरीदाबाद की महिलाओ को रोड़वेज ने दिया ये तोहफ़ा, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

रक्षाबंधन का त्यौहार महिलाओं के लिए बेहद ही ज्यादा खास होता है, इस दिन वह अपने भाई को राखी बांध कर उनसे अपनी रक्षा की कामना करती हैं। ऐसे में जो भी महिलाएं अपने भाई के घर जाने के लिए रोड़वेज बस का इस्तेमाल करती हैं ये ख़बर उनके लिए बेहद ही खास है।

क्योंकि रोड़वेज ने अपनी सभी बहनों को रक्षाबंधन का तोहफ़ा देते हुए एक दिन के लिए रोड़वेज बस सेवा बिल्कुल फ्री कर दी है। बता दें कि ये फ्री बस सेवा केवल प्रदेश के लिए ही है, यदि आप किसी दूसरे राज्य में जाते हैं तो आपको उसका किराया देना पड़ेगा। ये बस सेवा 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इसी के साथ बता दें कि ये फ्री बस सेवा केवल साधारण बसों के लिए हैं, AC बसों के लिए नही है।

इस फ्री बस सेवा पर फरीदाबाद रोडवेज के महा प्रबंधक लेखराज का कहना है कि, इन बसों के सबसे ज्यादा चक्कर गुडगांव, सोहना, आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली रूट के लिए रहेंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि,”मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर बहनों और उनके 15 साल तक के बच्चों के लिए रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा के प्रस्ताव को हर वर्ष की तरह मंजूरी दे दी है। यह सुविधा साधारण बस और स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago