नगर निगम की वजह से फरीदाबाद की जनता पड़ रहीं हैं बीमार, यहां जानें पूरी ख़बर

फरीदाबाद का नगर निगम पहले तो सिर्फ़ काम ही समय पर पूरे नहीं करता था, लेकिन अब नगर निगम लोगों के बीमार होने का भी कारण बन रहा हैं। दरअसल निगम के बूस्टर और ट्यूबवेल से सप्लाई होने वाले पीने के पानी से शहर की जनता बीमार पड़ रहीं हैं। क्योंकि यह पानी पीने लायक नहीं हैं।

बता दें कि निगम द्वारा जो पानी सप्लाई किया जाता हैं उस से सिर्फ़ घर के काम ही कर सकते है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार यह पानी पीने लायक नहीं है। करीब चार महीने पहले स्वास्थ्य विभाग ने 75 पानी के सैंपल लिए थे, जिसमें से 12 सैंपल की रिर्पोट पॉजीटिव और 63 सैंपल की रिर्पोट नेगेटिव हैं।

इन रिपोर्टों के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कहा था कि, वह बूस्टर और ट्यूबवेल पर क्लोरिनेशन मशीन लगाकर पानी की सप्लाई करें। ताकि लोगों को स्वच्छ और बैक्टीरिया मुक्त पानी मिल सके, लेकिन नगर निगम ने ऐसा कुछ नहीं किया।

जानकारी के लिए बता दें कि इस पानी से लोगों को डायरिया, टाइफाइड, कालरा जैसी गंभीर बीमारियां हो रही है। लेकिन नगर निगम को फिर भी उनकी चिंता नहीं है।
इसी के साथ आपको बता दें कि सेक्टर 2, बल्लभगढ़, बाईपास रोड, ‌फावडा सिंह चौक, रेलवे स्टेशन, गौछी गांव, बल्लभगढ़ की गली नंबर 2, सेक्टर 3 का ट्यूबवेल नंबर तीन और बूस्टर पंप, सेक्टर 16A, सेक्टर 2 और 3 का पानी पीने लायक है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago