Categories: FaridabadOthers

फरीदाबाद के बेटे ने किया कुछ ऐसा कि, खुद PM ने दी बधाई, यहां जानें पूरी ख़बर

हमारे देश के बेटे और बेटियों की बात ही कुछ ओर हैं, वह देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी जी जान से मेहनत करते हैं। दरअसल अब ऐसा ही कुछ फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के अनमोल जैन ने किया है। उन्होंने अपनी मेहनत और सच्ची लगन से‌ न ही अपना और अपने परिवार का बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है।

बता दें कि अभी हाल ही में चीन के चेंगडू शहर में एयर पिस्टल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम का आयोजन हुआ था, इस प्रतियोगिता में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर चीन की धरती पर भारत का तिरंगा लहराया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके बधाई दी है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी उनको बधाई दी है। उनकी इस उपलब्धि से उनके माता पिता भी बेहद खुश हैं।

अपनी इस उपलब्धि पर अनोल जैन ने बताया कि,” उन्हें 15 साल की उम्र से ही एयर पिस्टल शूटिंग का शौक था, उनके इस शौक को उनके परिवार ने पूरा सहयोग किया और आज वह अपने परिवार के इसी सहयोग से इस मुकाम पर हैं।” इसी के साथ उन्होंने बताया कि, “उन्होंने अब तक अपने देश के लिए करीब डेढ़ सौ से ज्यादा मेडल जीते हैं।”

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago