एक महीने के अंदर फरीदाबाद की इस जगह की सड़क दोबारा हुई जर्जर, DC ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद का नगर निगम पहले तो कोई काम करता‌ ही नहीं है, यदि वह कोई काम करता भी है तो उसे ठीक ढंग से नहीं करता। दरअसल करीब 1 महीने निगम ने बल्लभगढ़-तिगांव की रोड बनाई थी, लेकिन आज यह रोड़ पूरी तरह से जर्जर है। इस रोड़ पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है और गंदा पानी भी भर गया है।

दरअसल इस सड़क पर अक्सर मिर्जापुर के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी भर जाता है। जिस वजह से‌ लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। बता दे कि इस रोड से रोजाना हजारों लोग निकालते हैं, इस रोड पर रोजाना चलने वाले अश्विन ने बताया कि, इस रोड पर उनका रोजाना आना जाना होता है। यह रोड कई सालों से टूटा हुआ है, जिस वजह से इस पर जलभराव जल्दी हो जाता है। प्रशासन भी इसे ठीक कराने के लिए कुछ नहीं करती है।

इस पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ प्रकाश लाल का कहना है कि,”सड़क में हुए गड्ढों को दोबारा से भरवाया जाएगा। बरसात के कारण रोड में गड्ढे बन गए हैं। रोड के आसपास खड़ी झाड़ियों को भी कटवाया जाएगा।”

इसी के साथ आपको बता दें कि बीते गुरुवार को शहर के डीसी विक्रम ने सेक्टर 15 और 15 ए‌ की डिवाइडिंग रोड का निरीक्षण किया है। उन्होंने फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस सड़क का निर्माण काम जल्द से जल्द पूरा करके, इसे लोगों के लिए जारी कर दे।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago