इस स्वतंत्रता दिवस भी नहीं आई फरीदाबाद के बेजान तालाबों में जान, मुख्यमंत्री के दावे हुए फेल

इस साल का स्वतंत्रता दिवस भी आ गया है, लेकिन इस बार भी अमृत सरोवर योजना के तहत बनने वाले तालाब अभी तक तैयार नहीं हुए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री खट्टर ने
अमृत सरोवर योजना के तहत शहर के मृत तालाबों को 15 अगस्त 2023 तक जीवित करने का ज़िम्मा उठाया था। अब 15 अगस्त भी आ गया, लेकिन अभी तक तालाब का कार्य आधा अधूरा है।

बता दें कि इन तालाबों का केवल 50 से 60 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। क्योंकि अभी तक इन तालाबों के आसपास न तो घूमने के लिए पक्के ट्रेक बने हैं और न ही पक्के घाट बने हैं। इसके साथ ही न ही इन तालाबों के पास बैठने के लिए पत्थर के बैंच लगे हैं और न ही हरियाली के लिए पेड़ पौधे लगे हैं। फिलहाल इन तालाबों की खुदाई मात्र ही हुईं हैं।

इस आधे अधूरे काम पर पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता गजेंद्र सिंह का कहना है कि, पिछले दिनों में हुई वर्षा से काम प्रभावित हुआ है। लेकीन अब मौसम ठीक है, इसलिए अब जल्द ही तालाबों के अधूरे पड़े हुए कामों को शुरू किया जाएगा। ‌

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में अमृत सरोवर योजना के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक राजेश नागर, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नीरज शर्मा और तत्कालीन मंडल आयुक्त संजय जून ने 1 मई को अटाली, गढ़खेड़ा, तिगांव, मोहला, धौज, पाली और भनकपुर में नारियल फोड़ कर तालाबों के निर्माण का शुभारंभ किया था।

Tanu

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago