Categories: Faridabad

तिरंगा को देख बढ़ जाता है आजादी का अहसास :विधायक राजेश नागर

सेक्टर 88 स्थित मदर्स प्राइड स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक राजेश नागर ने झंडारोहण किया और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपने तिरंगा झंडा को देखकर आजादी का अहसास बढ़ जाता है।

नागर ने स्कूल परिसर में लगे तिरंगा झंडा को फहराया। उन्होंने कहा कि बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली आजादी को हम सबको मिलकर न केवल अक्षुण्ण रखना है बल्कि देश का दुनिया का सिरमौर भी बनाना है। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व के पल हैं कि जब हम देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है जिसे हम सभी को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने यहां प्रबंधन के साथ पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल नेहा साहनी, संस्थापक मनमोहन साहनी ने भी आजादी के बारे में अपने विचार रखे। इससे पहले उन्होंने यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया और स्कूल में चल रही गतिविधियों से परिचित करवाया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को तिरंगे झंडों और रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था।

जहां बड़े उत्साहपूर्ण वातावरण में स्कूल के बच्चे और शिक्षक मौजूद रहे। कोर्डिनेटर प्रियंका शर्मा के सहयोग से विद्यार्थियों देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिताओं, क्विज़, वाद-विवाद और भाषण आदि गतिविधियों में भागीदारी की। विधायक राजेश नागर ने सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

Kunal Bhati

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

1 week ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago