शिलान्यास के कई साल बाद भी नहीं हुआ फरीदाबाद में ये काम पूरा, मुख्यमंत्री के दावे झूठे होते हुए आ रहे हैं नजर

फरीदाबाद में घटते हुए जलस्तर को देखते हुए खट्टर सरकार ने अमृत सरोवर योजना के तहत कई गांव में तलाब बनवाने का ऐलान किया था। उस वक्त इन तालाबों को बनाने का प्रचार प्रसार तो खूब जोरों शोरों से किया गया था, लेकिन काम उतने जोरों शोरों से नहीं किया गया। क्योंकि इन तालाबों को 15 अगस्त 2023 तक बनाया जाना था, लेकिन कई जगह तो इन तालाबों की खुदाई भी शुरू नहीं होगी।

बता दे की साल 2021 में 1 मई को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अटाली गांव में अमृत सरोवर योजाना का शुभारंभ किया था। लेकिन आलम यह है कि अभी तक इन तालाबों का केवल 60% काम ही पूरा हुआ है। यह हाल केवल अटाली गांव का ही नहीं है, बल्कि अन्य गांव का भी है। वहां पर भी अभी तक तालाबों के निर्माण का काम आधा अधूरा है।

जानकारी के लिए बता दे कि इस अमृत सरोवर योजना के तहत गढ़खेड़ा गांव में दो तालाब, अटाली गांव में पांच तालाब, हीरापुर गांव में दो तालाब, छायंसा में एक तालाब, फतेहपुर बिल्लौच में एक तालाब, भनकपुर गांव में तीन तालाब, मोहला गांव में एक तालाब, सीकरी गांव में दो तालाब, नगला जोगिया में एक तालाब, फिरोजपुर कला में दो तालाब, समयपुर में दो तालाब और तिगांव में दो तालाब बनने हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago