फरीदाबाद के इस क्षेत्र में जल्द बनेगा का प्रदेश का सबसे बड़ा विज्ञान भवन, ये होगी इस भवन की खासियत

यह खबर फरीदाबाद के लोगों के लिए बहुत ज्यादा खास होने वाली है, क्योंकि उन्हें जल्द ही नया विज्ञान भवन मिलने वाला है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा विज्ञान भवन होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इस भवन को ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 78 में लगभग 8 एकड़ की जमीन पर बनाएगा। सरकार ने इस भवन के रिवाइस एस्टीमेट को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद से इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

बता दें कि साल 2019 में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अगस्त के महीने में इस विज्ञान भवन का शिलान्यास किया था, लेकिन उस वक्त डिजाइन फाइनल न होने की वजह से इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। उस वक्त इस विज्ञान भवन का एस्टीमेट 378 करोड़ रुपए था। ‌पर अब इस भवन का एस्टीमेट 416 करोड रुपए है, क्योंकि इसके पुराने डिजाइन में कुछ नई चीजें भी शामिल की गई हैं जिस वजह से इसका एस्टीमेट बढ़ गया है।

यह होगी इस विज्ञान भवन की खासियत

इस विज्ञान भवन में 3 बड़े ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे।

इन तीनों ऑडिटोरियम को 2500, 1000, 600 लोगों की बैठने की क्षमता से बनाया जाएगा।

इस बड़े ऑडिटोरियम की आगे की 500 सीटों को फोल्डेबल बनाया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर सीटों को फोल्ड करके मंच का रूप दिया जा सके।

इस भवन में 200 कमरों का एक फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा।

यह भवन पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा, इसे सोलर एनर्जी से संचालित किया जाएगा।

इसकी बेसमेंट में 2000 गाड़ियों की क्षमता वाली पार्किंग को विकसित किया जाएगा।

इस भवन में 25 लिफ्ट और 11 स्वचलित सीढियां लगाई जाएंगी।

इसके साथ ही इस भवन में एक म्यूजियम, ऑफिस, रेस्टोरेंट, कैफे और कैंटीन आदि बनाए जाएंगे।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago