फरीदाबाद के इस पॉश इलाक़े की हालत गांव से भी ज्यादा बेकार, जनता के करोड़ों रुपए हो रहें हैं बेकार

फरीदाबाद प्रदेश का औद्योगिक नगर है, जिस वजह से यहां पर बड़े-बड़े उद्योगपति, राजनेता, नौकरी पेशे वाले लोग आदि रहते हैं। ऐसे में अपनी शानों शौकत दिखाने के लिए यह लोग पॉश इलाकों में करोड़ों रुपए खर्च करके अपना घर मकान बनाते हैं। लेकिन इन दिनों उनके करोड़ों रुपए बर्बाद होते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि उनके घरों के बाहर सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है, जिस वजह से उनके घरों की चकाचौंध बिगड़ रही है।

बता दें कि सेक्टर 21A शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक है, यहां पर जगह जगह घरों के बाहर सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। जिस वजह से यहां पर गंदी बदबू आती हैं, लोग अपने ही घरों से कैद हो गए। यहां के निवासियों ने कई बार इस समस्या के बारे में प्रशासन को भी बताया है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया है।

जानकारी के लिए बता दे कि, सेक्टर 21ए के गेट नंबर 2 के पास सीवर का गंदा पानी बह रहा है। जिसमें से बदबू आती है। यह बदबू सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि ट्रैफिक पुलिस भी झेल रही है। क्योंकि उन्हें यहां पर 12 से 15 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ती है।

यहां के रहने वाले स्थानीय निवासी सोमबीर ने बताया कि,”फिलहाल यहां का हाल गांव से भी बुरा हो रखा है। शिकायत करने के बाद भी उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस गंदे पानी से उनके करोड़ों के घर की रंगत बेकार हो रही है। गंदे पानी की यह समस्या सिर्फ उनको ही नहीं बल्कि राहगीरों को भी है, क्योंकि रोजाना यहां से सैकड़ो लोग गुजरते हैं। उनके साथ-साथ उन्हें भी इस समस्या से जूझना पड़ता है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago