फरीदाबाद के सभी स्ट्रीट वेंडरों को सरकार देगी ये लाभ, नगर निगम में जल्दी से कराए अपना पंजीकरण

फरीदाबाद के सभी स्ट्रीट वेंडर के लिए यह खबर बहुत ही ज्यादा खास है। क्योंकि इस खबर को पढ़ने के बाद से आपकी खुशी दुगनी होने वाली है। सरकार ने सभी स्ट्रीट वेंडर को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक नई योजना लागू की है।

इस योजना का नाम पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना है, इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को जीवन बीमा कराने के साथ-साथ निशुल्क स्वास्थ्य सेवा दी जाएगी। इसके साथ अपना कारोबार बढ़ाने के लिए उन्हें ऋण भी दिया जाएगा। जैसे सबसे पहले उन्हें 10 हज़ार रुपए का ऋण दिया जाएगा, जब वह इस ऋण को चुका देंगे, उसके बाद उन्हें 20 हजार और 50 हजार रुपए का ऋण मिल सकता हैं।

बता दें कि जिन स्ट्रीट वेंडरों ने अब तक नगर निगम के रिकॉर्ड में अपना पंजीकरण नही कराया हैं, वह जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें। ताकि उन्हें जल्द ही इस योजना का लाभ मिल सके। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक शहर के 7500 स्ट्रीट वेंडर नगर निगम में अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

इन पंजीकृत स्ट्रीट वेंडरों में से 6679 वेंडर को 10 हज़ार रुपए, 1127 वेंडर को 20 हज़ार रुपए और 88 वेंडर को 50 हज़ार रुपए ऋण दिया जा चुका है। अब इस ऋण से वह अपना कारोबार बढ़ा सकतें हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago