फरीदाबाद की जनता को इस बार भी सहना पड़ेगा प्रदूषण, ये है इसके पीछे की वजह

कुछ महीनों बाद सर्दियां आने वाली हैं, सर्दियों के महीनों में शहर में प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ जाता हैं। जिस वजह से जनता को काफ़ी दिक्कत होती हैं। ऐसे में जनता को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए नगर निगम कई महीनों से प्रयास कर रहीं हैं। लेकिन अंत में आकर नगर निगम का यह प्रयास असफल हो गया हैं।

दरअसल शहर की जनता को इस प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए नगर निगम 1.11 करोड़ की कीमत की 2 एंटी स्मॉग गन खरीदने वाला था। लेकिन निगम के इस एंटी स्मॉग गन को खरीदने के टेंडर को मंजूरी नहीं मिली है। क्योंकि अब एक करोड़ से अधिक की खरीददारी नगर निगम स्वयं नहीं कर सकता है।

इस पर निगम के अधिकारियों का कहना है कि, “अब उन्हें इन गन को खरीदने के लिए डायरेक्टर जनरल सप्लाई एंड डिस्पोजल(DGS&D) के पास डिमांड भेजनी होगी, जिसके बाद वह ही निगम को मशीन खरीद कर देगा। इस बारे में निगम को कोई भी जानकारी नहीं थी। इसलिए अब यह एंटी स्मॉग गन अगले साल ही खरीदी जाएंगी। जिस वजह से इस बार भी शहर की जनता को प्रदूषण सहना पड़ेगा।”

जानकारी के लिए बता दें कि एंटी स्मॉग गन सड़कों और पेड़ों पर पानी का छिड़काव करती हैं, जिस वजह से हवा के प्रदूषित कण नीचे बैठ जाते हैं। इसी के साथ बता दें कि फिलहाल शहर में 2 स्मॉग गन मौजूद हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago