
प्रदेश के बच्चों को प्रत्येक कार्य में निपुण बनाने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने निपुण हरियाणा कार्यक्रम चलाया हुआ है। अपने इस कार्यक्रम के तहत विभाग स्कूली बच्चों के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है जिससे उनकी कुशलता के साथ साथ उनका मनोबल भी बढ़ता है।
दरअसल इस बार विभाग ने रक्षा बंधन के अवसर पर छात्रों के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे पत्र लिखना सीखेंगे। इस प्रतियोगिता को तीसरी से पांचवी के छात्रों के बीच कराया जाएगा। इसमें वह रक्षा बंधन के अवसर पर अपने भाई और बहन को पत्र लिखेंगे और उन पत्रों को उनके पते पर भेजेंगे। बता दें कि इस प्रतियोगिता को स्कूलों में 19 अगस्त तक कराया जाएगा।
बता दें कि शिक्षकों को पत्र की संख्या, जिसको पत्र लिखा जा रहा हैं उसका नाम, पता, रिश्ता, पिन कोड, और पत्राचार का पता आदि की जानकारी देनी होगी।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…