Categories: CrimeFaridabad

नाइट कर्फ्यू में पुलिस दिखी मुस्तैद , समय सीमा के अंतर्गत बंद हुई दुकानें

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद में कुछ दिनों पहले नाइट कर्फ्यू केवल नाम के लिए ही लगाया गया था लेकिन मीडिया द्वारा जब इसकी जांच की गई तो पुलिस प्रशासन की लापरवाही सामने आई।

लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से रात के समय पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी देखने को मिलती है अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नाइट कर्फ्यू की तस्वीरें फरीदाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता के साथ में सांझा की जाती है ।

नाइट कर्फ्यू में पुलिस दिखी मुस्तैद , समय सीमा के अंतर्गत बंद हुई दुकानें

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने खबर प्रकाशित होने के तत्काल सभी थाना प्रभारियों एसपीओ और डीसीपी को नाइट कर्फ्यू की सख्ती से पालना करने के आदेश दिए इसके बाद शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस नाके पर कर्मी तैनात दिखाई दिए।

इसके साथ ही शहर में पीसीआर की गाड़ियों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए इसके अलावा बात करें तो पुलिस की मुस्तैदी ना होने के कारण शराब के ठेके देर रात तक खुले नजर आते थे लेकिन अब सख्ती के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में शराब की दुकानें समय सीमा के बाद बंद ही दिखाई दिए । सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में समय से दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए गए।

घातक बीमारी कोरोना वायरस से बचने के लिए शहर में लॉकडाउन लगाया गया लेकिन जिसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था को काफी ठेस पहुंची लेकिन ऐसा ज्यादा समय तक नहीं किया जा सकता अन्यथा देश बर्बाद हो जाएगा इसलिए धीरे-धीरे जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाया जा रहा है और लोगों को धीरे धीरे पाबंदियों से मुक्त किया जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago