नूंह में हुईं हिंसा से फरीदाबाद के लोगों को हुआ फ़ायदा, यहां जानें कैसे

अभी हाल ही में नूंह में हिंदू मुस्लिमो के बीच एक हिंसा भड़क गई थी, जिसमें नूह और उससे लगते क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। लेकिन इस हिंसा के बीच फरीदाबाद के लोगों को एक फ़ायदा हुआ है, दरअसल इस हिंसा के बाद से नूह समेत कई क्षेत्रों में 13 दिनों तक इंटरनेट बंद कर दिया था। जिस वजह से साइबर अपराधियों का धंधा चौपट हो गया और साइबर फ्रॉड में गिरावट आ गई।

जानकारी के अनुसार साइबर फ्रॉड में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि बीते शुक्रवार को DGP ने प्रदेश के सभी जिलों के साइबर क्राइम अधिकारियों के साथ बैठक की थीं, जिसमें उन्होंने साइबर क्राइम से जुड़ा अबतक का सारा डेटा मांगा था।

इस बैठक में फरीदाबाद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि,”नूंह में सबसे अधिक साइबर फ्रॉड होता है, जिनमे मकान किराये पर लेना, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए साइबर अपराधियों के फेंक कॉल आते हैं। लेकिन जब से इंटरनेट बंद हुआ है जब से किसी भी तरह का कॉल नहीं आया है। नूह के साथ साथ फ़रीदाबाद में भी साइबर फ्रॉड में कामी आई है, वर्ना रोजाना थानों में 20 के आसपास साइबर ठगी की शिकायत पहुंचती थी।”

बता दें कि फरीदाबाद में तीन साइबर थानो के अलावा अन्य 25 थानों में भी साइबर सेल बनाए गए हैं। इसी के साथ बता दें कि इस साल शहर में 92 साइबर फ्रॉड के केस दर्ज हुए हैं। इन 92 केस में 33 केस NIT, 30 केस साइबर थाना सेंट्रल, और 29 केस बल्लभगढ़ साइबर थाना के हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago