Categories: FaridabadOthers

फरीदाबाद की इस महिला ने इश्क में किया कुछ ऐसा, कि सुनकर आप भी जाएंगे चौक

प्यार अंधा होता है ये सब आपने दूसरों के मुंह से कभी न कभी ज़रूर सुना होगा, लेकिन आज आप ये देख भी लेंगे। गांव खेडीकलां की रहने वाली एक महिला ने अपने प्यार के लिए अपने ही पति की जान ले ली है। दरअसल इस महिला ने अपने प्रेमी बंटी के साथ मिलकर अपने ही पति राकेश को मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह उन दोनो के प्यार के बीच में आ रहा था।

बता दें कि इस मामले में क्राइम ब्रांच DLF ने बंटी को गांव बुढैना के चंदीला चौक और राकेश की पत्नी को गांव खेडीकलां से गिरफ्तार करके, उन्हें अदालत में पेश करके जेल भेज दिया हैं। इसी के साथ बता दें कि राकेश गांव खेडीकलां का रहने वाला था, दो अगस्त को जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो उसके घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना BPTP थाने में दर्ज कराई। पुलिस को जांच के दौरान राकेश की पत्नी और बंटी पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उन से पूछताछ की जिसमें उन दोनों ने अपना गुनाह कबूल लिया।

बंटी ने इस बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि,”दो अगस्त को वह राकेश को अपने साथ शराब पिलाने के बहाने से आगरा कैनाल नहर के पास ले गया था। जहां पर उन दोनों ने बैठकर शराब पी, जब राकेश को गहरा नाश हो गया, तो बंटी ने मौका देखकर राकेश के सिर पर ईंट मारकर उसे नहर में धक्का दे दिया।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago