फरीदाबाद में पड़ी विभिन्न खेलों के कोचों की जरूरत, यहां जानें क्यों

फ़रीदाबाद में खिलाड़ियों काे बढ़ावा देने और बेहतरीन ट्रैनिंग देने के लिए सरकार ने सेक्टर 12 में दो इंडोर स्टेडियम, हॉकी, एथलेटिक जैसे खेलों के लिए आधुनिक मैदान बनवाए हुए हैं। लेकिन अब ये स्टेडियम और मैदान खिलाडियों के किसी काम में नहीं आ रहे हैं, क्योंकि यहां पर विभिन्न खेलों के कोच की कमी है। जिस वजह से उन्हें बेहतर प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। यहां पर क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, टेनिस, और भी कई अन्य खेलों के कोच के पद खाली पड़े हैं।

बता दें कि यहां पर 33 विभिन्न खेलों के कोच की जरूरत है, इस जरूरत को पूरा करने के लिए खेल विभाग ने मुख्यालय से भी मांग की है। लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। यहां पर हजारों खिलाड़ियों के लिए केवल 17 ही कोच हैं।

जिसमें 2 कोच एथलेटिक के, 1 कोच बास्केट का, 1 कोच तीरंदाजी का, 1 कोच शुटिंग का, दो कोच फुटबॉल के, 1 कोच तलवारबाजी का, एक कोच हैंडबाल का, 1 कोच हॉकी का, 1 कोच स्वीमिंग का, 1कोच वालीबॉल का और 1 कोच जिमनास्टिक का हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल यहां पर टेबल टेनिस, बैडमिंटन, रेसलिंग, बॉक्सिंग, लॉन टेनिस, जूडो, और किक्रेट के कोई कोच नहीं है।इतना ही नहीं खेल निदेशालय व सरकार सेक्टर 12 के खेल परिसर में आवासीय खेल नर्सरी शुरु करने वाली थीं, लेकीन अभी तक वह भी शुरू नहीं काई हैं। इस पर अगर विभाग की माने तो वह अगले सप्ताह तक इस आवासीय खेल नर्सरी को शुरू कर देंगे, इसके लिए मुख्यालय ने भी फंड की मंजूरी दे दी है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago