मंजूरी के 4 साल बाद भी बनकर तैयार नहीं हुआ फरीदाबाद का यह टूरिस्ट स्पॉट, केंद्रीय राज्य मंत्री के दावों पर फिरा पानी

प्रदेश सरकार काम करनें से पहले वादे तो बहुत जोरों शोरों से करती हैं, लेकिन उन वादों को पूरा उतने जोरों शोरों से नहीं करती हैं। दरअसल पिछले साल केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ऐलान किया था कि साल 2023 में फरीदाबाद का बड़खल लेक बनकर तैयार हो जाएगा। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शहरवासियो के लिए टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर खोल दिया जाएगा।

लेकिन बड़खल लेक की हालत को देखकर लगता हैं कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के दावों पर उसी लेक का पानी फीर गया है, क्योंकि अभी तक इस लेक का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। बता दें कि 4 साल पहले ही इस लेक के कार्य को मंजूरी मिल गई थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इसका काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

इसी के साथ बता दें कि इस झील में नाव चलाने के लिए इसमें ट्रीट की मदद से पानी भरा जाएगा, जिसमें 6 से 7 महीनों का समय लगेगा।

इस पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के DGM अरविंद कुमार के कहना है कि,”बडकल झील पर जो काम चल रहा है, वह अलग-अलग चल रहा है। इसमें से काफी कम पूरा कर लिया गया है, वैसे सितंबर तक झील में पानी लाना बड़ा मुश्किल है। क्योंकि झील में पानी भरने के लिए 6 से 7 महीना का वक्त चाहिए, वही सुंदरीकरण का काम भी अभी काफी बाकी है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago