पूरे 20 साल बाद दुबारा से बनेगा फरीदाबाद का ये खंड कार्यालय, PWD ने दिया आदेश

इन दिनों बल्लभगढ़ के जिला खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की स्थिति बेहद खराब हैं। छत और प्लास्टर की हालत नाज़ुक होने की वज़ह से वह किसी भी वक्त गिर सकता हैं। बारिश के मौसम में यहां की छत पर पानी भी भर जाता है, जिस वजह से वह टपकता रहता हैं। ऐसे में अधिकारियों और जनता की सुरक्षा को देखते हुए इस कार्यालय को सेक्टर 7 के राजकीय स्कूल के तीन कमरों में ट्रांसफर कर दिया गया है।

वहीं बीते शनिवार को शिक्षा विभाग और PWD के तीन अधिकारियो ने इस पुराने भवन का दौरा करके इसके दुबारा निर्माण को मंजूरी दे दी है। अब इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा। बता दें कि इस कार्यालय को 20 साल पहले यानी की 2003 में बनवाया गया था, लेकिन रखरखाव की कमी की वजह से इसकी यह हालत हो गई है। हालाकि 2019 से इसकी मरम्मत के लिए 16.80 हज़ार रुपए भी आए थे, लेकिन किन्हीं कारणों की वज़ह से इसकी मरम्मत नहीं हो पाई थी।

इस पर PWD के SDO इंद्राज सिंह और कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि,”भवन की रिपोर्ट मंगलवार तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार कंडम घोषित कर भवन को दोबारा से बनाने का निर्णय लिया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद नया भवन बनाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago