Faridabad के नगर निगम की लापरवाही से सिस्टम पर उठ रहा हैं सवाल, 400 करोड़ का बजट होने के बाद भी नहीं किया ये काम

फरीदाबाद का नगर निगम हमेशा से ही अपना काम अनोखे अंदाज में करता है, इन्हीं अनोखे कामों में से एक है करोड़ों के बजट से शहर की प्रत्येक सड़कों पर बनी गौशालाएं। क्योंकि शहर के सभी बेसहारा पशु सड़कों पर ही घूमते रहते है जैसे सड़कें ही उनकी गौशालाएं हो‌। यह बेसहारा पशु ही बड़े बड़े हादसो का कारण बनते हैं। वैसे कागजी तौर पर साल 2017 से ही फरीदाबाद आवारा पशु मुक्त घोषित है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

यहां की सड़कों पर बेसहारा पशु घूमते हैं, जिन पर नगर निगम बिलकुल भी ध्यान नहीं देता है।जानकारी के लिए बता दें कि, प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में गौ सेवा आयोग के लिए 400 करोड रुपए का बजट रखा है, जो कि पिछले साल के बजट से 10% ज्यादा है। निगम के पास इतना बजट होने के बावजूद भी करीब 15 हजार पशु सड़कों पर इधर-उधर घूम रहे हैं, इन पशुओं को कोई भी नहीं पकड़ रहा है। इसी के साथ बता दें कि फिलहाल शहर की 3 गौशालाऔ में 3750 पशु है। जिसमें से मवई गांव की गौशाला में 1700, श्री गोपाल गौशाला में 1400 और ऊंचा गांव की गौशाला में 650 पशु है।

इस पर नगर निगम के EXEN पद्म भूषण का कहना है कि,” शहर में पशुओं को पकड़ने के लिए दो टीम काम कर रही है, इन दो टीमों में 12 कर्मचारी हैं। अब एक और दस्ता बनाने के लिए लेटर लिखा गया है, ताकि उसे बल्लभगढ़ में तैनात किया जा सके।”

जानकारी के लिए बता दें कि इन बेसहारा पशुओं के मालिक सुबह-शाम इनका दूध निकाल कर इन्हें बिना चारा पानी दिए सड़कों पर खुला छोड़ देते है। जिस वजह से यह इधर घूमती रहती है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago