
डीसीपी बल्लबगढ़ श्री राजेश दुग्गल के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना सिटी बल्लभगढ़ की टीम अग्रसेन पुलिस चौकी ने घर से लापता हुई नाबालिक लडकी को बरामद करने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि नाबालिक लडकी अपने घर से बिना बताए कही निकल गई थी। गुमशुदा लडकी को परिजनों के द्वारा काफी तलाश किया गया था। लडकी के नही मिलने पर परिजनों के द्वारा पुलिस चौकी अग्रसेन में गुमशुदगी की शिकायत दी गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी टीम ने मामला दर्ज कर लडकी की तलाश शुरु कर दी। पुलिस टीम को गुमशुदा लडकी के संबंध में अपने सूत्रो से प्राप्त सूचना से दिल्ली का पता लगा। जिसके लिए प्रदीप कुमार चौकी इंचार्ज ने एक टीम गठित कर के दिल्ली के लिए रवाना किया। दिल्ली के रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया। लडकी के परिजनों के सामने ब्यान कराए गए। जिसमें लडकी ने बताया कि वह किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज थी। वह अब अपने परिजनों के साथ जाना चहाती है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…