क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने IMT चौक से वाहन चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रोहित उर्फ भूरी है आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव नूरपुर का रहने वाला है तथा हाल में फरीदाबाद के सेक्टर 3 मे रहता है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आईएमटी चौक पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। 3 दिन पहले आरोपी ने अग्रसेन एरिया से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। थाना शहर बल्लभगढ़ में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।आरोपी ने बल्लभगढ़ की सेक्टर 3 एरिया में वर्ष 2021 में अपने साथियों के साथ मिलकर पेप्सी डिस्ट्रीब्यूटर से लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें आरोपी और अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी लूट के मामले में अदालत से जमानत पर है। आरोपी रोहित ने अपने साथी के साथ मिलकर नीमका गांव के रहने वाले कपिल पर 19 फरवरी को आपसी लड़ाई झगड़े में चाकू से हमला किया था। जिसमें आरोपी अभी जमानत पर है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago