क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेंद्र कुमार की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गाड़ी सहित काबू किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम गौरव है। आरोपी फरीदाबाद के गांव बदरौला का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ASI सुरेश मलिक ,ASI महेश , सिपाही संदीप ,सिपाही विकास , सिपाही नरेश के द्वारा सेक्टर 58 के एरिया से गाड़ी में गांजा पत्ती ले जाते हुए काबू किया है। गाड़ी की तलाशी लेने पर आरोपी से 5.132 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 58 में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए व कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच में गांजा तस्करी का काम शुरू किया था। आरोपी को मामले में गहनता से पूछताछ, गांजा कहां से लाया था, कब से गांजा तस्करी में शामिल है, के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago