सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर ने पुलिस कर्मियों पर फूल मालाएं डालकर हौसला अफजाई की।

फरीदाबाद की सेक्टर तीन रेजिडेंट वेलफेयर फैडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा व सचिव रतनलाल राणा ने इस अवसर पर कोविड 19 के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के काम की खुलकर प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि बिना प्रर्याप्त समय दिए 25 मार्च को अचानक देश में लागू किए लाकडाऊन को सफल बनाना व कानून व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत जौखिमपूर्ण व चुनौती पूर्ण कार्य था। लेकिन पुलिस कर्मियों ने अपनी जान जौखिम में डालकर और दिन रात मेहनत करके इस चुनौती को स्वीकार ही नहीं किया, बल्कि इसको सफल भी बनाया।

फरीदाबाद की सेक्टर तीन रेजिडेंट वेलफेयर फैडरेशन ने शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं पुलिस कर्मियों का फूल मालाएं डालकर व पुष्प बरसा कर हौसला अफजाई की। फैडरेशन ने इससे पहले बुधवार को सफाई कर्मचारियों की हौसला अफजाई की थी। सेक्टर तीन रेजिडेंट वेलफेयर फैडरेशन के प्रधान व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व सचिव रतनलाल राणा के नेतृत्व में सेक्टर तीन के गणमान्य नागरिकों ने सेक्टर तीन पुलिस चौकी प्रभारी रामनाथ, आजाद नागर, सुखदेव सिंह, समय सिंह,हैड कांस्टेबल सुनील,व कांस्टेबल मुनेश सहित सभी पुलिस कर्मियों को आंमत्रित किया।

फैडरेशन के पदाधिकारी सुभाष लांबा, सचिव रतनलाल राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, धर्मपाल चहल, सतेन्द्र शर्मा,मनीष बत्रा, सुरेन्द्र चौहान, भूपेंद्र सपरा व बी पी नोटियाल ने पुलिस कर्मियों का फूल मालाएं डालकर व उनके ऊपर पुष्प बरसा कर उनका स्वागत किया और हौसला अफजाई की। इस अवसर पर सोशल डिस्टिंग का सख्ती से पालन किया गया। इस अवसर पर मौजूद गणमान्य नागरिक पुलिस कर्मियों को अत्यंत आदर व आशा भरी निगाहों से निहार रहे थे। यह दृश्य देखते ही बन रहा था। फैडरेशन के नेताओं ने आवश्यक सेवाओं में लगे सभी विभागों के कर्मचारियों के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कोविड 19 के खिलाफ जंग में अग्रणी पंक्ति में शामिल पुलिस कर्मियों को संपूर्ण सैफ्टी किट (पीपीई,एन-90 मास्क, सेनिटाइजर, दस्ताने) देने,50 लाख रुपए जौखिम बीमा में कवर करने व डबल वेतन देने की मांग की।

प्रधान सुभाष लांबा ने इस अवसर पर कहा कि सीमित संसाधनों व अपर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के बावजूद आज सरकारी विभाग व सरकारी कर्मचारी कोविड 19 के खिलाफ निडरता से जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं व शिक्षा संस्थानों का राष्ट्रीयकरण करने की भी मांग की। उन्होंने सभी नागरिकों से लाकडाऊन में घरों में रहने का आग्रह किया।
पुलिस चौकी प्रभारी रामनाथ ने रेजिडेंट वेलफेयर फैडरेशन के सभी पदाधिकारियों व उपस्थित गणमान्य नागरिकों का पुलिस कर्मियों का हौसला अफजाई करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को किसी भी चीज की आवश्यकता हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। हर आवश्यकता पुरी की जाएगी। इस अवसर पर सोशल डिस्टिंग का सख्ती से पालन करते हुए अनिल भाटी, गोपाल गुप्ता,धूम सिंह,पवन शर्मा, मनिंदर सिंह,उमेद सिंह,विनय पवार,सन्नी,नंद लाल, सिंटू चौरसिया, सौरभ,शिव वर्मा व राजेश कुमार आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago