नगर निगम की इस योजना से मिलेगा Faridabad वासियों को गंदगी से निजात, यहां जानें पूरी ख़बर

शहर में इस वक्त जगह जगह कूड़े के ढेर जमा हो रखें हैं, जिस वजह से अब शहर को स्मार्ट सिटी के नाम से नहीं बल्कि गंदगी वाली सिटी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा यहां रहने वाले लोग भी इस गंदगी से तंग हैं, क्योंकि उन्हें गंदगी की वज़ह से काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

ऐसे में लोगों को इस गंदगी से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने एक योजना बनाई है, अपनी इस योजना के तहत निगम शहर के करीब 200 पार्कों में जैविक अपशिष्ट परिवर्तित संयंत्र मशीन (OWC) लगाने वाला हैं। इस मशीन के लग जानें के बाद से पार्कों में ही जैविक खाद बनाई जाएगी। निगम ने इसके लिए RWA को दिशा निर्देश दे दिए हैं।

बता दें कि इस मशीन में पार्कों और रसोई घरों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण होगा। वैसे फिलहाल शहर के ज्यादातर पार्कों में कूड़ाघर हैं, लेकिन लोग इन कूड़ाघरो में कूड़ा फेकने की जगह पार्क में ही कूड़ा डाल देते हैं। जिस वजह से पार्कों में गंदगी फैल जाती हैं और लोग पार्कों में आना छोड़ देते हैं। लेकिन अब इन OWC के लग जानें से लोगों को गंदगी से काफ़ी निजात मिलेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि ये जैविक अपशिष्ट परिवर्तित संयंत्र मशीने आधुनिक तकनीकों से लैस है। इसकी कीमत 20 लाख रुपए हैं। इस मशीन से 500 किलोग्राम कूड़े को 90 किलोग्राम जैविक खाद मे बदला जा सकता हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago