Faridabad वासियों को जल्द मिलेगी घूमने फिरने के लिए एक नई जगह, निमार्ण के लिए 4 करोड़ का बजट हुआ जारी

शहर के जिन लोगों को घूमने फिरने का शौक है ये ख़बर उनके लिए बेहद ही ख़ास है, क्योंकि उनको जल्द ही शहर में घूमने फिरने के लिए एक नई जगह मिलने वाली है। क्योंकि बीते रविवार को NIT के विधायक नीरज शर्मा ने नारियल फोड़ कर लेज़र वैली पार्क के सौंदर्यीकरण का काम शुरू करवा दिया है।

बता दें कि यह पार्क डबुआ कॉलोनी में स्थित है, साल 2014 से ही इस पार्क की हालत बेहद ख़राब थी। विधायक जी ने इस पार्क को सुधारने के लिए कई प्रयास भी किए थे, लेकिन अपनें‌ इन प्रयासों में वह विफल रहे थे। जिसके बाद साल 2022 में उन्होंने फ़रीदाबाद महानगर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल से मांग कि, की नगर निगम की जगह FMDA इसका सौंदर्यीकरण कार्य करे।

जिस के बाद उनकी इस मांग को स्वीकृति देते हुए अधिकारी सुधीर राजपाल ने चार करोड रुपए का बजट मंजूर कर दिया था। अब इस बजट से इस पार्क के फव्वारों को ठीक कराया जाएंगा, इसमें म्यूजिक सिस्टम लगवाया जाएगा, साथ ही इसके टूटे हुए झूलों को भी बदलवाया जाएगा। इसी के साथ बता दें कि इस पार्क का कार्य नवंबर के महीने तक पूरा हो जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि पार्क के शिलान्यास के मौके पर मुकेश शर्मा पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर फरीदाबाद, मुनेश शर्मा, देशराज शर्मा, पंकज शर्मा, जितेंद्र कौशिक, देवेंद्र भड़ाना, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago