Faridabad के इस क्षेत्र की सड़क का निर्माण कार्य होगा जल्द, हजारों लोगों को आवाजाही मे होगा फ़ायदा

शहर के जिन लोगों के लिए टूटी हुई सड़के जंजाल बन गई हैं, ये ख़बर उनको बड़ी ही खुशी देने वाली है। क्योंकि जल्द ही Sector 62-63 को विभाजित करनें वाली सड़क का निर्माण होने वाला है। इस सड़क का निर्माण कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(HSVP) करने वाला हैं। वैसे इस सड़क के बन जानें के बाद से हजारों लोगों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।

बता दें कि फिलहाल यह सड़क काफ़ी समय से जर्जर पड़ी हुई है, इस पर बड़े बड़े गड्ढे बनें हुए हैं। जिस वजह से यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। कभी कभी वाहन का बैलेंस बिगड़ने की वज़ह से वह दुर्घटना का भी शिकार हो जाते हैं।

इसी के साथ बता दें कि जिस वक्त प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सेक्टर 61 में फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र और नुहू जिले के प्रत्याशियों की विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा का संबोधन किया था, तब इस सड़क पर हल्का-फुल्का पैच वर्क कराया गया था। लेकिन समय के साथ वह सब खराब हो गया।

जानकारी के लिए बता दें कि सेक्टर 62 और 63 शहर के पास इलाकों में से एक है, यहां के लोगों के घर 125 गज से लेकर ढाई सौ वर्ग गज में बने हुए हैं। यहां पर कई सोसायटियां भी है।

इस सड़क के निर्माण पर HSVP के कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह का कहना है कि,”सड़क का टेंडर 1.05 करोड़ का खुल चुका है, अब किसी भी दिन परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को बुलाकर नारियल फुड़वाकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago