Faridabad के इस सरकारी अस्पताल में कैंसर के मरीजों को मिलेगी ये सुविधा, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

Faridabad शहर के जो मरीज़ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही ख़ास है। क्योंकि अब से उनको ईलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दरअसल NIT 3 स्थित ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बहुत जल्द प्राईवेट हॉस्पिटल की तर्ज़ पर पेट सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने वाली है।

बता दें कि इसके लिए अधिकारियों की तरफ़ से मंजूरी मिल गई हैं। मंजूरी मिलने के बाद ESIC अस्तपाल ने मशीन खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है। जिसके बाद एक से दो महीने के अंदर ही यह मशीन अस्पताल में आ जाएगी। इस योजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगें। इसी के साथ बता दें कि ESIC में कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा, हार्ट, न्यूरोलॉजी आदि की सुपरस्पेशियलिटी सुविधाएं पहले से ही दी जा रही हैं।

लेकिन अब से रेडिएशन थेरेपी और पेट सीटी स्कैन की सुविधा भी दी जाएगी। इस सुविधा के बाद से शहर के करीब साढ़े 6 लाख कार्ड धारकों को काफी फायदा होगा। इन मशीनों को लगाने के लिए अस्पताल में जगह भी चिन्हित कर ली गई है, अब अधिकारियों को उम्मीद है कि नवंबर के महीने तक यह मशीन मिल जाएंगी।

इस पर ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा अध्यक्ष डॉ अनिल पांडे का कहना है कि,”कैंसर के मरीजों के लिए अस्पताल में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। नवंबर तक पेट सिटी की सुविधा शुरू करने का प्रयास है, जिससे काफी मरीज को राहत मिलेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि रेडिएशन थेरेपी कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करती हैं, वहीं पॉजिट्रांन एमिशन टोमोग्राफी (पेट) मशीन सेलुलर स्तर पर परिवर्तनों की पहचान करती है।

Tanu

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 week ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago