Faridabad वासियों को जल्द मिलेगा इस गंभीर समस्या से निजात, नगर निगम ने शुरू की तैयारियां

शहर की नई आयुक्त मोना श्रीनिवास ने अपना कार्यभार संभालते ही जनता की समस्याओं को दूर करना शुरू कर दिया है। क्योंकि शहर की जनता को सालों बाद गंदगी के ढेरों से छुटकारा मिलने वाला हैं। दरअसल नई आयुक्त मोना श्रीनिवास के आदेश पर नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने एक कार्ययोजना तैयार की हैं।

अपनी इस कार्ययोजना के तहत निगम आने वाले 10 दिनो में शहर की सूरत बदल देगा। दरअसल इस कार्य को अंजाम देने के लिए निगम के 19 वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुराने 40 वार्डो के लिए टीम बनाई है। अब इन अधिकारियों की देखरेख में ही निगम के कर्मचारी अपना कार्य करेंगे।

बता दें कि बीते कुछ महीनों से कूड़ा बंधवाडी में नहीं भेजा जा रहा है, जिस वजह से इकोग्रिन कंपनी कूड़े को शहर में ही इधर उधर ही फेक देते हैं। जिससे कूड़ा सड़कों पर ही सड़ता रहता हैं, जिसमे से बदबू आती हैं। ऐसे में जनता को इससे काफ़ी दिक्कत होती हैं। लेकिन अब आयुक्त मोना श्रीनिवास के प्रयासों से जनता को इस समस्या से भी निजात मिल जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि वार्ड नंबर 20, 21 का नेतृत्व अधिकारी संयुक्तायुक्त गौरव अंतिल, वार्ड नंबर 31, 32 का नेतृत्व संयुक्तायुक्त शिखा, वार्ड नंबर 15, 16 का नेतृत्व सचिव जयदीप, वार्ड नंबर 9, 10 का नेतृत्व मुख्य अभियंता बीरेंद्र कर्दम, वार्ड नंबर 33, 34 का नेतृत्व अधीक्षण अभियंता ओमवीर, वार्ड नंबर 19,22 का नेतृत्व डॉ. प्रभजोत कौर, वार्ड नंबर 2, 4, 39, 40 का नेतृत्व कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम, वार्ड नंबर 1, 11, 12 का नेतृत्व कार्यकारी अभियंता पदमभूषण करेंगे।

इनके अलावा वार्ड नंबर 17, 18 का नेतृत्व कार्यकारी अभियंता सुशील, वार्ड नंबर 13, 14 का नेतृत्व कार्यकारी अभियंता ओमदत्त, वार्ड नंबर 27, 28 का नेतृत्व वित्त नियंत्रक बीबी कालरा, वार्ड नंबर 25,26 का नेतृत्व लेखा अधिकारी अजमेर सिंह, वार्ड नंबर 23, 24 का नेतृत्व सीटीपी धर्मपाल, वार्ड नंबर 3 का नेतृत्व जेडटीओ पदम ढांडा, वार्ड नंबर 22, 7, 8 का नेतृत्व जेडटीओ विजय सिंह, वार्ड नंबर 5,6 का नेतृत्व जेडटीओ दिनेश, वार्ड नंबर 29,30 का नेतृत्व जेडटीओ सीमा भाटिया, वार्ड नंबर 35, 36 का नेतृत्व जेडटीओ अनिल रखेजा, और वार्ड नंबर 37,38 का नेतृत्व जेडटीओ शशी करेंगे।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago