बीते गुरुवार से नगर निगम की तरफ़ से शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, ताकि शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाया जा सके। इसके लिए निगम के कर्मचारी और वेंडर घरों से समय पर कूड़ा भी उठा कर ले जा रहे हैं। लेकिन शहर की सड़कों की हालत देख कर यह लग रहा हैं कि निगम सफाई अभियान के नाम पर शहर की जनता को धोका दे रहा है।
क्योंकि निगम के कर्मचारी और वेंडर भले ही घरों से समय पर कूड़ा उठा कर ले जा रहें हैं, लेकीन वह इस कूड़े को डंपिंग शेड में ना डालकर सड़क पर ही डाल रहे हैं। जिस वजह से यह कूड़ा सड़कों पर फैल रहा हैं। बता दें कि वेंडर यह कूड़ा न सिर्फ़ सड़कों पर डाल रहे हैं बल्कि सरकारी दफ्तरों के पास भी डाल रहे है। जिस वजह से वहां की भी सूरत बिगड़ी हुई हैं। निगम के कर्मचारी और वेंडर के अलावा स्थानीय लोग भी बिना सोचे समझे सड़कों पर ही कूड़ा डाल देते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि शहर की नई आयुक्त मोना श्रीनिवास ने गुरुवार को इस सफाई अभियान की शुरुआत की हैं। इस कार्य को अंजाम देने के लिए उन्होंने निगम के 19 वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुराने 40 वार्डो के लिए टीम भी बनाई है। अब इन अधिकारियों की देखरेख में ही निगम के कर्मचारी अपना कार्य करेंगे।
फरीदाबाद में एसी नगर इलाके में बिजली विभाग द्वारा बड़ी लापरवाही देखी जा रही है…
फरीदाबाद के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर बरसात के बिना भी भारी जलभराव देखने…
फरीदाबाद में बाढ़ के बाद कई अन्य समस्याओं ने जन्म ले लिया है दरअसल बाढ़…
फरीदाबाद में कई कॉलोनी तथा सेक्टरों में टूटी हुई सड़कों को लेकर हजारों लोगों की…
फरीदाबाद में बाढ़ ने कई गांव में कोहराम मचाया हुआ है इसके बाद से जलस्तर…
हरियाणा में सरकार द्वारा एक बड़ी पहल की जा रही है जिसमें हरियाणा के करीब…