Faridabad वासियों को अक्टूबर के महीने तक मिलेगा इस गंभीर समस्या से निजात, CM मनोहर लाल खट्टर ने साल 2019 में किया था शिलान्यास

शहर के जो लोग इस वक्त बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं, ये ख़बर उनके लिए बड़ी ही अच्छी है। क्योंकि अब से उनको बिजली की कटौती से निजात मिलने वाला हैं। दरअसल सेक्टर 21D के बिजली घर का निर्माण कार्य अक्टूबर के महीने तक पूरा हों जाएगा, जिसके बाद से सेक्टर 21D, सेक्टर 21B, सेक्टर 48, SGM नगर, अनखीर और इसके आस पास के इलाकों में बिना कटौती के बिजली आपूर्ति की जाएगी।

बता दें कि इस बिजली घर को 21 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा हैं। इस बिजली घर के बन जानें के बाद से शहर के करीब 1 लाख बिजली उपभोक्ता को फ़ायदा होगा। साथ ही सेक्टर 46 और NIT 3 के बिजली घर का भी लोड कम होगा। इसी के साथ बता दें कि सितंबर के महीने तक इस बिजली घर के अंदर गैस इंसुलेटिड स्टेशन (GIS) भी लगा दिया जाएगा। क्योंकि जिस एरिया में GIS लगाया जाता है, उस एरिया का धूल रहित होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस बिजली घर का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2 मार्च साल 2019 में किया था। लेकिन महामारी और निर्माण कंपनी की लापरवाही की वजह से इसका निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। हालाकि कंपनी की इस लापरवाही पर 10 प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

इस पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के SDO जसप्रीत गुलाटी ने बताया कि,”इस बिजली घर का निर्माण कार्य अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा, इस बार गर्मी के मौसम में सेक्टर 21 डी के बिजली घर को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था।”

Tanu

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago