
आए दिन छात्रों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से वह अपने स्वास्थ्य का ठीक ढंग से ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में पढ़ाई के इस बोझ को कम करने और छात्रों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए शिक्षा विभाग ने एक नई योजना बनाई है। अपनी इस योजना के तहत शिक्षा विभाग Private स्कूलों की तर्ज़ पर जिले के पांच राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में Yoga Club बनाएगा।
बता दे कि फिलहाल शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि स्कूलों में योग क्लब कब तक बनाए जाएंगे। लेकिन योग शिक्षकों की नियुक्ति कर ली गई है, अब यह शिक्षक छात्रों की संख्या के आधार पर उन्हें योग संबंधित सभी गतिविधियों की जानकारी देंगे। यह योग क्लास शनिवार के दिन स्कूलों में लगाई जाएगी।
इसी के साथ बता दे कि इस योग क्लब में 9वी से लेकर 12वीं तक के छात्रों को शामिल किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक कक्षा से योग में रुचि रखने वाले बच्चों का भी चयन किया जाएगा। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने बताया कि,”राजकीय स्कूलों में योग को अनिवार्य कर दिया गया है। हालाकि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में योग क्लब बनाने को लेकर अभी स्पष्ट निर्देश जारी नहीं हुए हैं।”
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…