Faridabad की जनता को इस बार भी नहीं सहना पड़ेगा प्रदूषण, ये है इसके पीछे की वजह

अगले महीने से हल्की हल्की सर्दियां शुरू हो जाएगी, ऐसे में सर्दियों के महीनों में शहर में वायु प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ जाता हैं। जिस वजह से जनता को काफ़ी दिक्कत होती हैं। लेकिन इस बार शहर की जनता को वायु प्रदूषण नहीं सहना पड़ेगा, क्योंकि नगर निगम ने इस प्रदूषण से छुटकारा दिलाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।

अपनी इन्हीं तैयारियों के चलते निगम ने शहर के अलग अलग हिस्सों में एंटी स्मॉग गन लगा दी है। इन हिस्सों में नगर निगम का मुख्यालय B.K चौक, बल्लभगढ़, सेक्टर 11D, सेक्टर 16, और सेक्टर 31 में स्थिति सरकारी भवन शामिल हैं। बता दें कि निगम हर साल अक्टूबर के महीने से तैयारियां शुरू करता था, लेकिन पिछले साल के ख़राब रिकॉर्ड की वज़ह से निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। ताकि समय रहते ही वायु प्रदुषण पर नियंत्रण पा लिया जाए।

जानकारी के लिए बता दें कि एंटी स्मॉग गन सड़कों और पेड़ों पर पानी का छिड़काव करती हैं, जिस वजह से हवा के प्रदूषित कण नीचे बैठ जाते हैं। यह एक मशीन 30 मीटर तक के दायरे को कवर करती हैं। इसी के साथ बता दें कि इस बार नगर निगम वायु प्रदुषण से निजात दिलाने के लिए 19.38 करोड़ रूपए खर्च करेगा। वैसे ये रुपए स्प्रिंकलर युक्त कैंटर, एंटी स्मॉग गन और जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रमों पर खर्च किए जाएंगे।

इस पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि,”नगर निगम वायु प्रदूषण को लेकर अभी से कदम उठा रहा हैं, इसके तहत निगम ने 7 एंटी स्मॉग गन लगा दी है। इसके अलावा अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago