Categories: Uncategorized

पैदल चल रहे बच्चे को व्यक्ति ने दिया खाना तो चिल्लाकर कहा- ‘मां खाना मिल गया’, वायरल हो रहा विडियो

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है. 14 अप्रैल तक किसी को भी घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है और इस दौरान जो व्यक्ति बाहर दिख रहा है, उस पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है. भारत में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 1200 पार पहुंच गयी है, जिसमें से 46 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत में कोरोना का कहर अपने चरम पर पहुंच गया है.

ऐसे में इस संक्रमण से लड़ने के लिए सेलिब्रिटीज पीएम रिलीफ फंड में धनराशि डोनेट कर रहे हैं. केवल सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि आम लोग भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आये हैं. लोग घर से निकलकर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचा रहे हैं और उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं. ऐसा ही एक टिकटॉक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके चहरे पर भी मुस्कान आ जायेगी.

विडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक पर कुछ शख्स जरूरतमंदों की सेवा करने निकले हैं. वह बाइक पर से ही गरीबों को खाना देकर उनकी मदद कर रहे हैं. उन्हें सड़क पर एक छोटी बच्ची मिलती है, जिन्हें वह खाने का पैकेट पकड़ाते हैं. बच्ची के हाथ में पीने का पानी होता है. जैसे ही उस बच्ची को खाने का पैकेट मिलता है वह बाइक पर बैठे लोगों से दरख्वास्त करती है कि वे आगे चल रहे उसके छोटे भाई को भी खाना दे दें.

बच्ची की बात सुनकर बाइक पर बैठे लोग आगे चल रहे उसके छोटे भाई के पास पहुंचते है और उसे भी खाने का पैकेट पकड़ाते हैं. खाने का पैकेट मिलते ही छोटा बच्चा जोर से अपनी मां को आवाज़ लगाता है और बताता है कि उसे खाना मिल गया. सिद्धू तेलावने नाम के एक शख्स ने इस विडियो को शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस विडियो को अब तक 17 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और साथ ही इस पर 2.4 मिलियन लाइक्स और 44 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं.

वैसे तो आये दिन हजारों विडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो आपके दिलों को छू जाते हैं. ऐसे ही इस विडियो ने काफी लोगों के दिलों को छू लिए है और भावुक भी कर दिया है.

इस विडियो से एक बात तो साफ है कि इस मुश्किल की घड़ी में उन लोगों को नहीं भूलना चाहिए, जो दिन रात किसी न किसी तरह से हमारी सेवा करते हैं. हम अपनी तो देखभाल कर लेंगे, लेकिन इन गरीबों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है. ऐसे में यदि आप इस विपदा की घड़ी में किसी भी तरह उनकी मदद कर पाएंगे तो और कुछ तो नहीं लेकिन उनके दिल से निकली दुआ किसी दिन जरूर काम आएगी.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago