Categories: FaridabadOthers

फ़रीदाबाद वासी बिना किसी काम के न जाए इस जगह, वर्ना बाद में हों सकती हैं दिक्कत

शहर के जो लोग इन दिनों दिल्ली जाना चाहते हैं, उनके लिए यह ख़बर बड़े ही काम की है। क्योंकि इस वक्त यदि आप बिना किसी जानकारी के दिल्ली जाएंगे तो आपको काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। क्योंकि G-20 शिखर सम्मेलन की वजह से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी गई है। साथ ही लोकल वाहनों पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में अगर आपको दिल्ली किसी काम से जाना हैं तो आप मैट्रो का इस्तमाल कर सकते हैं।

बता दें कि 7 सितंबर की रात 12 बजे से 10 दिसंबर की रात 12 बजे तक G-20 शिखर सम्मेलन की वजह से दिल्ली के कई हिस्से बंद रहेंगे, जिस वजह से आम जनता को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद की गई हैं। वहीं जिन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेंगी वहा पर वाहनों का सिक्योरिटी चेक किया जाएगा, जिस वज़ह से आपको काफी टाइम लग सकता हैं।

इसके अलावा व्यावसायिक वाहनों पर भी रोक लगाई गई हैं। लेकिन सब्जी, फ्रूट, दूध, राशन,CNG LPG गैस वाहन, खाद्य सामग्री, चिकित्सा से संबंधित वाहन, अखबार वितरण आदि के वाहन रोजाना की तरह ही आवाजाही करेंगे। वाहनों के इलावा दिल्ली को जाने वाली 43 ट्रेन भी रद्द कर दी गई है, इन ट्रेनों में EMU और एक्सप्रेसवे गाड़ी शामिल है।

बता दे कि फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए दिल्ली-आगरा हाईवे के बदरपुर बॉर्डर, प्रहलादपुर बॉर्डर, शूंटिंग रेंज रोड, मांगर कट, डेरा फतेहपुर बाईपास, जैतपुर, दुर्गा बिल्डर से सटे दिल्ली के सभी सीमावर्ती इलाकों और दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गो पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

ऐसे में लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए DCP ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने लोगों को सलाह दी है कि, वह दिल्ली आने जाने के लिए मेट्रो का प्रयोग करें।साथ ही हल्के और भारी कमर्शियल वाहन चालक अपने स्थान तक पहुंचने के लिए KGP या KMP एक्सप्रेसवे का प्रयोग करें।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago