Faridabad के इस बड़े सरकारी अस्पताल की लापरवाही ले सकती है सैकड़ो मरीजों की जान, यहां जाने कैसे

जनता को सस्ते में अच्छा इलाज मिलता रहे, इसी वजह से सरकार शहर के हर एक कोने में सरकारी अस्पताल बनवाती है। लेकिन फरीदाबाद की जनता को सस्ते में यह अच्छा इलाज भी नसीब नहीं है। क्योंकि रविवार को 6 मरीजों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन ना होने की वजह से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।

दरअसल सूर्य विहार सेहतपुर पल्ला गली नंबर 12 में शनिवार की देर शाम को एक ही गली के करीब 6 लोगों को एक पालतू कुत्ते ने काट लिया। उपचार के लिए जब इन सभी घायलों को BK अस्पताल के में ले जाया गया, तो वहां पर इन मरीजों को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने कुत्ते को पाला था, लेकिन बाद में उस व्यक्ति ने कुत्ते को गली में खुला छोड़ दिया। जिस वजह से उस कुत्ते ने शनिवार को तीन बच्चों सहित 6 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस बारे में और जानकारी देते हुए पीड़ित राजेश ने बताया कि,” शाम के समय जब वह ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था, तो उसने देखा की गली में कुत्ता 6 साल के बच्चे प्रेम पर हमला कर रहा था। तो उसने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने उसे भी काट लिया।”

वही किशन कुमार ने बताया कि,” प्रेम को बचाने का प्रयास करने पर कुत्ता घर के अंदर आ गया था, जिस वजह से कुत्ते ने उसे भी काट दिया। उसके बाद कुत्ते ने 12 साल की अंशी और चार वर्ष के ऋषभ को भी काट लिया। जब 23 वर्ष का राजा बच्चों को कुत्ते से बचाने के लिए आया तो कुत्ते ने उसे भी काट लिया।” जानकारी के लिए बता दे कि फिलहाल BK अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं है, जिस वजह से मरीजों को आए दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago