Faridabad के ऑटो चालक जल्द करा ले ये काम, वर्ना हों सकती हैं कानूनी कार्यवाही

शहर में आए दिन ऑटो में महिलाओं से दुष्कर्म, शोषण और छेड़छाड़ के मामले बढते जा रहे हैं। ऐसे में इन अपराधों पर रोक लगाने के लिए DCP ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने अपने कार्यालय में ऑटो यूनियन के प्रधान और ऑटो चालकों के साथ एक बैठक की हैं। इस बैठक में उन्होंने सभी ऑटो चालकों के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

इन दिशा निर्देशों में उन्होंने सभी ऑटो चालकों को अपने ऑटो का नंबर, उनका मोबाइल नंबर, नाम ऑटो के सामने लिखने को कहा है। साथ ही ऑटो के पीछे डायल 112 भी लिखने को कहा है। इसके अलावा पुलिस की तरफ से ऑटो चालकों के लिए एक यूनिक नंबर भी जारी किया जाएगा। बता दे कि शहर के सभी ऑटो चालकों को 15 दिन के अंदर अंदर इन सभी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

इन दिशा निर्देशों के अलावा DCP यशवर्धन ने इस बैठक में बताया कि,”रोड पर जाम का मुख्य कारण ऑटो चालकों की लापरवाही है। क्योंकि वह बीच सड़क पर ऑटो खड़ा करके सवारी का इंतजार करते हैं जिस वजह से पीछे से आ रहे वाहन रुक जाते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि DCP यशवर्धन की बैठक से पहले पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने आदेश दिए थे कि कामकाजी महिलाओं को यदि रात में घर जाने के लिए वाहन नहीं मिलते है तो पुलिस उन्हें उनके घर तक सुरक्षित छोड़कर आएगी।

इसके लिए उन्होंने महिला पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए थे, ये है वो नंबर – 999915000, 7290010000, 0129-2227200। इन नंबरों पर महिलाएं संपर्क करके मदद ले सकती है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago