Categories: FaridabadOthers

जल्द होगा Faridabad की इस मास्टर रोड का निर्माण, हजारों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

फरीदाबाद में जिस समय बड़े-बड़े नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का आगमन होता है, उस समय शहर की रंगत चुटकियों में बदल जाती है। लेकिन उनके जाने के बाद ही वह रंगत गायब हो जाती है। क्योंकि उस समय शहर की रंगत पर जल्दबाजी में कार्य किया जाता है, जिस वजह से कुछ समय बाद ही उस कार्य की असलियत सामने आ जाती है।

दरअसल जिस समय ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया था, उस समय अस्पताल के आसपास की सड़कों को बिल्कुल दुरुस्त कर दिया गया था। साथ ही सेक्टर 88-89 की डिवाइडिग मास्टर रोड का भी निर्माण किया गया था। क्योंकि इस अस्पताल का उद्घाटन पिछले साल 24 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लेकिन उद्घाटन के कुछ समय बाद ही यह सड़क जर्जर होना शुरू हो गई थी। क्योंकि इस सड़क को बनाने के लिए घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया था।

सड़क के जर्जर होने के बाद यहां के लोगों ने सोशल मीडिया की मदद से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और फरीदाबाद महानगर प्राधिकरण की खूब आलोचना की थी। ऐसे में लोगों की आलोचना सहने के बाद एक बार फिर से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।

बता दे कि ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 88 और 89 के लोगों के लिए यह सड़क बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन चालक सफर करते हैं। ऐसे में इस सड़क के बनने के बाद से हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago