
प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास अपना घर हो जिसमें वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके। लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो घर खरीदने के लिए सक्षम नहीं होते हैं, ऐसे में उन जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए कुछ साल पहले सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना लॉन्च की गई थी।
इस योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को घर दिए जाते हैं। ऐसे में इस योजना का लाभ उठाने के लिए साल 2017 में शहर के 50 हजार लोगों ने भी आवेदन किया था। लेकिन आलम यह है कि आवेदन के 6 साल बाद भी उन्हें पीएम आवास योजना के तहत कोई भी घर नहीं मिला है।
बता दें कि इस योजना का लाभ पाने के लिए शहर के 50 हजार लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन उनमें से केवल 30 हजार लोगों का आवेदन ही वैध पाया गया था। वहीं अब इन 30 हज़ार लोगों में से भी 14 हज़ार 951 लोगों के फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया है, क्योंकि उनके पास परिवार पहचान पत्र नहीं है।
ऐसे में इन बचे हुए लोगों में से भी सरकार ने केवल उन 313 लोगों को ही घर देने के लिए बजट अलॉट किया था, जो अपने प्लॉट पर मकान बनाना चाहते थे। लेकिन अभी तक यह लोग भी योजना के लाभ का इंतजार कर रहे हैं।
इस पर PM आवास योजना के नोडल ऑफिसर द्वारिका प्रसाद का कहना है कि,”प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक किसी को फ्लैट नहीं मिला है, केवल 313 लोगों को ही अपने प्लॉट पर मकान बनाने के लिए बजट जारी किया जा रहा है। इसकी स्टेटस रिपोर्ट कमिश्नर को दी जाएगी।”
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…