Faridabad के प्रशासन की ये लापरवाही बन सकती है शहरवासियों के लिए बड़ा खतरा, ये रहीं तस्वीरें

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का प्रशासन आए दिन लापरवाही कर रहा है। प्रशासन की ये लापरवाही जनता के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। दरअसल स्मार्ट सिटी में बस टूटी हुई सड़के, सीवर के ओवरफ्लो पानी की ही दिक्कतें नहीं है। बल्कि बिना फेसिंग के ट्रांसफार्मर, खुली हुई नंगी बिजली की तारे, सड़क किनारे घूमते हुए बेसहारा पशु और जगह-जगह बने हुए कूड़े के पहाड़ भी शहर की बड़ी कमियों में से एक है। ‌ये सब कमियां किसी न किसी दिन मौत को न्यौता जरूर देंगी।

बता दें कि इस वक्त सेक्टर 15 की हुड्डा मार्केट, तिगांव गांव, सिही गेट, रघुबीर कालोनी और कुम्हारवाड़ा चौक पर बिना फेसिंग के ट्रांसफार्मर और खुली हुई नंगी बिजली की बिखरी हुई तारे पड़ी है। ये यहां पर रहने वाले और यहां से आने जाने वालों लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।

वहीं शहर की मुख्य सड़कों पर कूड़े के ढेर बने हुए हैं, जिसमे से हमेशा बदबू आती है। बारिश के मौसम में तो यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इन कूड़े के ढेर में से लीचेड निकलता है। बता दे कि शहर की यह हालत तब है, तब लोगों ने कई बार प्रशासन से इस समस्या को लेकर शिकायत भी करी है, लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं करता हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago