इकोग्रीन कंपनी की इस चेतावनी से बड़ी Faridabad के वेंडरों की दिक्कत, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

शहर में बढ़ती हुई गंदगी और आम जनता की परेशानी को देखते हुए, इको ग्रीन कंपनी ने एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है। अपने इस फैसले के तहत इको ग्रीन कंपनी ने शहर के सभी वेंडरों को चेतावनी दी है कि, उन्हें शहर के सभी वार्डों में से 30 सितंबर तक सारा कूड़ा उठाना होगा।

वरना उनका कूड़ा उठाने का ठेका रद्द कर दिया जाएगा। ‌ बता दे कि कूड़ा उठाने के लिए इको ग्रीन कंपनी वेंडरों को कोई भी गाड़ी या अन्य संसाधन नहीं देगी। ऐसे में वेंडरों को कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम भी खुद से करना होगा। इस फैसले पर इको ग्रीन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि, यह वेंडर शहर से पूरा कूड़ा नहीं उठाते हैं।जबकि वह लोगों से इस कार्य के पैसे पूरे लेते हैं, कभी-कभी तो वह तय शुल्क से भी अधिक पैसे ले लेते हैं।

वैसे इको ग्रीन कंपनी के इस फैसले से आम जनता को काफी राहत मिलने वाली है। क्योंकि फिलहाल शहर में हर जगह कूड़े के पहाड़ बने हुए हैं, जिस वजह से जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कूड़े के इन ढेरों में से गंदी बदबू आती है, साथ ही बरसात के महीने में से उनमें से निकलने वाला लीचेड सड़कों पर आ जाता है। जिस वजह से वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत होती है।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

1 week ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago