Faridabad की इस बेटी ने पूरे देश में जिले का नाम किया रोशन, यहां जानें कौन हैं ये बेटी

Faridabad की बेटी ने अपनी मेहनत और सच्ची लगन से अपने जिले नाम रोशन करके, ये साबित कर दिया है कि बेटियां सच मे किसी से कम नहीं है। दरअसल शहर की रहने वालीं अनमोल खरब ने अभी हाल ही में हैदराबाद में संपन्न सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर 17 वर्ग में पंजाब की तन्वी को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। उनकी इस जीत से न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि शहर में भी खुशी का माहौल है।

बता दें कि गोल्ड मेडल जीतने के लिए अनमोल ने कई पड़ाव पार किए है, सबसे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में तेलंगाना की तन्वी रेड्डी को 21-12, 21-10 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल के पहले राउंड में उन्होंने कनार्टक की रुजाला को 21-10 से हराया, जिसके बाद दूसरे राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन सेमीफाइनल के अंतिम राउंड में 21-19 से जीत हासिल करके, अनमोल ने फाइनल में अपना नाम दर्ज़ करा ही लिया।

फाइनल में उन्होंने पंजाब की तन्वी शर्मा को हराकर 21-19 से जीत हासिल की और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस जीत पर हरियाणा बैडमिंटन संघ के प्रधान और सेवानिवृत्त IAS अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि,” अनमोल की जीत हरियाणा बैडमिंटन में नए युग की शुरुआत है। यह किशोर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। अनमोल बेहतरीन प्रतिभाली खिलाड़ी है और उसमें आगे बढ़ने की क्षमता है। आगे भी वह देश का नाम बुलंदियों पर लेकर जाएगी।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago