Faridabad के इस क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगी पीने के पानी की समस्या से राहत, इसके नगर निगम करेगा ये काम

शहर के NIT और बड़खल क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों के लिए ये ख़बर किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं। क्योंकि अब जल्द ही नगर निगम उनके पीने के पानी की समस्या को खत्म करने वाला है। इसके लिए नगर निगम 406.20 लाख रुपए की लागत से बड़खल विधानसभा में 39 ट्यूबवेल लगाएगा। वैसे इन ट्यूबवेल के लग जानें के बाद से इन इलाकों के लोगों को पानी के लिए पूरी तरह से रेनीवेल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

बता दें कि फिलहाल NIT और बड़खल क्षेत्र मे पानी की सप्लाई युमना किनारे लगी रेनीवेल लाईन से होती हैं, जिस वजह से पानी की सप्लाई मे दिक्कत आती हैं। लेकिन इन नए ट्यूबवेल के लग जानें के बाद से सैकड़ों लोगों की पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।

निगम इन वार्डों में लगाएगा ट्यूबवेल-

वार्ड-19 सेक्टर 21 डी में 10.62 लाख रुपये की लागत से एक ट्यूबवेल

वार्ड-15 स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 10.09 लाख रुपये की लागत से एक ट्यूबवेल

मिनी रोज गार्डन में 10.62 लाख रुपये की लागत से एक ट्यूबवेल

वार्ड 21 गुरुकुल इंडस्ट्री में 8.03 लाख रुपये की लागत से एक ट्यूबवेल

वार्ड 19 NIT में 11.43 लाख रुपये की लागत से एक ट्यूबवेल

वार्ड- 12 NIT मे 35.12 लाख रुपए की लागत से तीन ट्यूबवेल

वार्ड 15 में 74.25 लाख रुपए की लागत से 5 ट्यूबवेल

एसजीएम नगर ब्लॉक B और E में 31.13 लाख रुपए की लागत से तीन ट्यूबवेल

आनंगपुर गांव में 62.26 लाख रुपए की लागत से आठ ट्यूबवेल

सैनिक कॉलोनी सेक्टर 49 में 10.43 लाख रुपए की लागत से एक ट्यूबवेल

वार्ड 19 में 10.73 लाख रुपए की लागत से एक ट्यूबवेल

वार्ड 17 SGM नगर के C ब्लॉक में 20.68 लाख रुपए की लागत से दो ट्यूबवेल

भांखरी और सैनिक कॉलोनी में 51.70लाख रुपये की लागत से पांच ट्यूबवेल

और वार्ड 15 में 59.11 लाख रुपये की लागत से अलग-अलग जगहों पर 15 ट्यूबवेल लगेंगे।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago